Dev Diwali 2025 Date: 4 या 5 नवंबर पृथ्वीलोक पर कब दीपावली मनाने आएंगे देवता
Dev Diwali 2025 Date: देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. यह ऐसा अवसर होता है जब देवतागण स्वर्ग से पृथ्वीलोक पर आते हैं. दीप जलाकर काशी के गंगा घाटों में देवताओं का स्वागत किया जाता है. कार्तिक पूर्णिमा की गंगा आरती भी इस पावन अवसर पर और दिव्य भी दिव्य होती है.
देव दीपावली का अर्थ है ‘देवताओं की दिवाली’. पौराणिक मान्यता के अनुसार शिवजी ने देवताओं को त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी. इसी खुशी में सभी देवतागण काशी के गंगाघाट पर दिवाली मनाने आते हैं. आइये जानते हैं नवंबर में देव दीपावली कब है.
5 नवंबर 2025 को देव दीपावली
इस साल 2025 में देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी. कार्तिक पूर्णिमा की शुरुआत पंचांग के अनुसार 4 नवंबर रात 10.36 से होगी और 5 नवंबर शाम 6.48 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार 5 नवंबर को ही देव दीपावली का पवित्र पर्व मनाया जाएगा. इस दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है.
देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त
5 नवंबर 2025 को देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में रहेगा. शाम 05.15 मिनटसे 07.50 तक आप देव दीपावली मना सकते हैं. इस मुहूर्त के भीतर पूजा-पाठ और दीप दान जैसे कार्य कर लें.
देव दीपावली पर भद्रा का साया और कई शुभ योग भी
- 5 नवंबर 2025 को देव दीपावली के दिन भद्रा का साया रहेगा. लेकिन इसी के साथ कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है.
- भद्रा सुबह 06.36 से सुबह 08.44 तक है. हालांकि भद्रा का वास स्वर्ग में होगा. इसलिए भद्राकाल का इस दिन कोई विशेष प्रभाव धरती पर नहीं पड़ेगा.
- भद्रावास के साथ ही शिववास का योग भी इस दिन बन रहा है. शिववास में पूजा पाठ करने का उत्तम फल मिलता है. शिववास शाम 06.48 से शुरू होगा.
देव दीपावली का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के मुताबिक देव दीपावली के दिन स्वर्ग से देवगण काशी (वाराणसी) में आते हैं. इसलिए इस दिन स्नान, व्रत, दान, दीपदान और पूजा का विशेष महत्व है. यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रकाश, शांति और दिव्यता का संदेश भी देता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

