Supreme News24

Kartik Purnima 2025 Muhurat: कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व



Kartik Purnima 2025 Muhurat: कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष दिन माना गया है. इस तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है, जोकि इस साल 2025 में बुधवार, 5 नवंबर को पड़ रही है. कार्तिक पूर्णिमा प्रकाश, भक्ति, दान, श्रद्धा और पुण्य का उत्सव है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देव दीपावली पर स्वर्गलोग से देवतागण काशी नगरी के गंगाघाट आते हैं. भक्तजन कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और दीपदान जैसे धार्मिक कार्य करते हैं और भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. आइये जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और दीपदान का मुहूर्त.

देव दीपावली 2025 तिथि और मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 5 नवंबर को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदयातिथि के मुताबिक, बुधवार 5 नवंबर को ही देव दीपावली मनाई जाएगी. आइये जानते हैं देव दीपावली पर स्नान, दान, दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है.

देव दीपावली 2025 स्नान,दान, दीपदान मुहूर्त

  • देव दीपावली मनाने समय (प्रदोष काल)- 5 नवंबर शाम 5:15 से 7:50 बजे तक
  • स्नान मुहूर्त- सूर्योदय से लेकर शाम 5:01 बजे तक
  • दान का मुहूर्त- सूर्योदय से लेकर शाम 5:12 बजे तक
  • दीपदान मुहूर्त- शाम 5:15 बजे से शाम 7:51 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:46 से प्रातः 5:37 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:56 बजे से दोपहर 2:41 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:40 बजे – शाम 6:05 बजे
  • चंद्रोदय का समय: शाम 7:20 बजे

देव दीपावली पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है. लेकिन किसी कारण गंगा स्नान न कर पाएं तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. स्नान के बाद भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा करें. तुलसी के पास दीपक जलाएं. इस दिन आंवला, तिल, गुड़ और वस्त्र का दान करना शुभ होता है.

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

वैसे तो हर महीने की अंतिम तिथि पर पूर्णिमा रहती है. लेकिन कार्तिक पूर्णिमा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है, क्योंकि इस दिन देव दीपावली होती है, जो देवताओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है. इसलिए यह तिथि महत्वपूर्ण होने के साथ ही और भी दिव्य हो जाती है. कार्तिक पूर्णिमा की रात वर्ष की सबसे आध्यात्मिक और पावन रात्रि में एक है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Thank you so much for supporting us.

Discover more from Taza News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading